आज के डिजिटल वर्ल्ड में इंस्टाग्राम सिर्फ एक सोशल मीडिया ऐप नहीं है, बल्कि एक पावरफुल प्लेटफॉर्म बन चुका है। लेकिन कई ऐसे भी होते हैं जो किसी न किसी वजह से अपनी Instagram ID Delete Kaise Kare ये सर्च करते हैं।
जहां लोग अपनी इन्फ्लुएंसर जर्नी शुरू करते हैं और लोग वहां एंटरटेनमेंट, बिजनेस प्रमोशन, ब्रांडिंग और नेटवर्किंग के लिए ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
लेकिन जो लोग अपनी लाइफ/कैरियर बनाने आते हैं जैसे कुछ लोग तो वीडियो एडिटिंग का पेज बनाकर वो वीडियो एडिटिंग का ट्यूटोरियल शेयर करते हैं। ऐसे ही लोग अपने अलग-अलग जगहों के हिसाब से नया अकाउंट बनाते हैं।
लेकिन इस आर्टिकल में मैं ये बताऊंगा कि Instagram ID Delete Kaise Kare आसान और 100% हेल्पफुल रहने वाला है वो भी बिकुल स्टेप बाय स्टेप।

Table of Contents
Instagram ID Delete kaise Kare Ye जानने से पहले ये ज़रूरी बाते जरूर पढ़े
Instagram ID Delete kaise Kare ये एक बहुत ज़रूरी या क्रिटिकल फैसला होता है। इसलिए अकाउंट डिलीट करने से पहले ये कुछ पॉइंट्स के बारे में जान लें:-
- Instagram का अकाउंट अगर आप डिलीट कर देते हैं जिससे Instagram वाले अपने डेटा में से आपकी सारी डिटेल्स हटा देते हैं उसके बाद वो डेटा पूरी तरह से उनके पास से भी डिलीट हो जाता है। जिसकी वजह से आपका अकाउंट परमानेंटली डिलीट हो जाता है या उस अकाउंट को आप दोबारा वापस नहीं ला सकते।
- एक बार अकाउंट डिलीट होने के बाद आपके अकाउंट के सारे फोटो, रील्स, वीडियो, फोटो कमेंट्स, और सारे फॉलोअर्स भी हमेशा के लिए हटा दिए जाते हैं। जिसकी वजह से आपकी सारी मेहनत से लाए गए फॉलोअर्स या आपके पर्सनल मैसेज भी डिलीट हो जाते हैं।
- अकाउंट डिलीट होने के बाद आपका यूजरनेम भी डिलीट हो जाता है जिससे वो यूजरनेम आप दोबारा इस्तेमाल नहीं कर पाओगे।
- एक बार अकाउंट डिलीट होने के बाद आपका पुराना अकाउंट कभी भी वापस/रिकवर नहीं हो सकता।
👉 Pro Tip: Agar aap sirf break lena chahte ho, to Instagram ID delete karne ke bajaye Temporary Disable best option hai.
Instagram ID Delete Kaise Kare (Permanently) – Easy Step-by-Step Method
बहुत सारे लोग ये सोचते हैं कि इंस्टाग्राम के ऐप से भी अकाउंट परमानेंटली डिलीट कर सकते हैं लेकिन सच ये है कि इंस्टाग्राम आईडी डिलीट करने के लिए ब्राउज़र का इस्तेमाल करना पड़ता है।
स्टेप 1: अपने फोन में कोई भी ब्राउज़र ओपन करें
अगर आपका फोन एंड्रॉयड है तो आप क्रोम ओपन करें या अगर आईओएस है तो सफारी ओपन करें
स्टेप 2: इंस्टाग्राम डिलीट अकाउंट पेज पर जाएं
अब इंस्टाग्राम के ऑफिशियल परमानेंटली डिलीट अकाउंट पेज पर जाकर अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 3: डिलीट करने का कारण चुनें
लॉगिन के बाद इंस्टाग्राम आपसे पूछेगा: आप अपना अकाउंट क्यों डिलीट करना चाहते हैं?
यहाँ आप जो भी एक कारण सेलेक्ट कर सकते हो, जैसे:
- बहुत बिज़ी / बहुत डिस्ट्रैक्टिंग
- प्राइवेसी की चिंता
- कुछ हटाना चाहते हैं
- कुछ और
स्टेप 4: पासवर्ड दोबारा एंटर करें
कन्फर्मेशन के लिए आपको अपना इंस्टाग्राम पासवर्ड दोबारा एंटर करना होगा।
स्टेप 5: डिलीट बटन पर क्लिक करें
अब डिलीट यूजरनेम बटन पर क्लिक करें और कन्फर्म करें।
बधाई हो!
आपकी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट प्रोसेस में चली जाएगी।
Instagram Account Delete Hone Mein Kitna Time Lagta Hai?
यह आम सवाल है कि लोग बहुत पूछते हैं। जैसे कि इंस्टाग्राम अकाउंट परमानेंटली डिलीट होने में कितना टाइम लगता है?
- इंस्टाग्राम अकाउंट को 30 दिन में परमानेंटली डिलीट होने में लगते हैं।
- 30 दिनों के अंदर अगर आप दोबारा लॉगिन कर लेते हैं, तो डिलीट प्रोसेस कैंसिल हो जाता है।
- 30 दिन के बाद आपका अकाउंट, डेटा और यूजरनेम परमानेंटली डिलीट हो जाता है।